प्रकाशित खबर का हुआ असर क्षेत्र में छः घंटे की होगी बिजली कटौती
प्रकाशित खबर का हुआ असर क्षेत्र में छः घंटे की होगी बिजली कटौती
सुबह और दोपहर में होगी कटौती, रात भर मिलेगी निर्विघ्न बिजली सप्लाई
सहारा सन्देश टाइम्स
थरवई प्रयागराज। थरवई क्षेत्र स्थित गोडवा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में अब बिजली कटौती का नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। इस रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को 24 घंटे में कुल 6 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अवर अभियंता मुकेश कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक और दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन दोनों समयों को मिलाकर कुल छः घंटे की विद्युत कटौती होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि रात भर बिजली सप्लाई पूरी तरह सामान्य और बिना किसी रुकावट के उपलब्ध रहेगी। इससे छात्रों, किसानों और गृहणियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



Post Comment