जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें इसी के साथ उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत लंबित 22 प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया कि पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उनको निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में जिन स्थानों पर राशन की दुकान रिक्त चल रही है उनको प्राथमिकता के आधार पर उनका चयन कराएं ताकि अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरण निस्तारित किये जा सकें।
जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर आज पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर लंबित विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं।
उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के कारण सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है जो किसी भी तौर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर अपने प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करें और भविष्य में पूरी तरह ध्यान रखें कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं पाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजनौर को निर्देशित किया कि सभी नगर पालिकाओं के प्रकरणों का डाटा मिलान कर पोर्टल के आधार पर दुरुस्त करते हुए उसकी आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेस बोर्ड पर उपलब्ध प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कारायें और किसी भी अवस्था में उनको लंबित न रहने दें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत अरोड़ा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह सहित अन्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।



Post Comment