Loading Now

भीषण गर्मी पड़ेगी, नौ व 10 को हीटवेव का अलर्ट

भीषण गर्मी पड़ेगी, नौ व 10 को हीटवेव का अलर्ट

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से लोगों पर हावी होने लगा है। इसी के चलते शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिली। इसकी वजह से पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। नौ व 10 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले हफ्ते पड़ने वाली गर्मी का प्रभाव शुक्रवार से ही दिखना शुरू हो गया। एक तरफ जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि नौ से 14 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसके अलावा नौ व 10 जून को हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Previous post

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से बकरी की मौत , बच्चों के साथ होने से टला बड़ा हादसा 

Next post

 7 जून को नर्सरी से कक्षा 5 के उपर के छात्र-छात्राओं के लिए एक रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

Post Comment

मनोरंजन