विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से बकरी की मौत , बच्चों के साथ होने से टला बड़ा हादसा
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से बकरी की मौत , बच्चों के साथ होने से टला बड़ा हादसा
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद के थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम सभा भागू वाला के मौजा मुजाहिदा पट्टी में हाई टेंशन विद्युत 100 किलोवाट ट्रांसफार्मर फाउंडेशन के बजाय लोहे के ट्रिपलर पर रखकर ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है ट्रांसफार्मर सड़क के लेवल में रखा है आज सुबह ईद की नमाज के लिए ज्यादातर ग्रामीण नवाज अदा करने के लिए गए थे मोहल्ले में बच्चे खुशी मनाते हुए खेल रहे थे तभी बाबू पुत्र अजीज की एक बकरी खेलती हुई भाग कर ट्रिपलर पर चढ़ गई हाई टेंशन विद्युत ने बकरी को एक फीट दूर से खींच लिया और बकरी ट्रांसफार्मर पर चिपक गई जिसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र भागूवाला को दी गई सप्लाई कट गई लेकिन बकरी लटकी रह गई लापरवाही की हद तब हो गई नीचे रखे ट्रांसफार्मर की तारवाड़ भी नहीं की गई नंगी लीड जमीन से 2 फीट ऊपर लटकी हुई है जिन्हें बच्चे पकड़ कर खेल सकते हैं जे ई का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर विधायक तस्लीम अहमद के लेटर पर रखा गया था ग्रामीणों ने गांव से बाहर ट्रांसफार्मर रखने का एस्टीमेट जमा नहीं किया इसलिए आज तक यह ट्रांसफार्मर टिपर पर ही रखा है ग्रामीण काफीतुला, समीम नेता, इमरान, वाजिद, इरफान , सत्तार नईम, इत्यादि का कहना है हमारे पुराने विद्युत कनेक्शन है हम बिल देते हैं एस्टीमेट क्यों देंगे ।



Post Comment