Loading Now

अधिवक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार तक एसडीएम का ट्रांसफर न होने पर शनिवार को तहसील दिवस का करेंगे विरोध

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के ट्रांसफर को लेकर भरी हुंकार

शुक्रवार तक एसडीएम का ट्रांसफर न होने पर शनिवार को तहसील दिवस का करेंगे विरोध

कोराव प्रयागराज। तहसील कोराव में पिछले दस दिन एसडीएम आकांक्षा सिंह के विरुद्ध चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार तूल पकड़ती जा रही है अधिवक्ताओं ने ग्यारहवें दिन भी एसडीएम विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि शुक्रवार तक इनका ट्रांसफर नहीं हुआ तो शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का विरोध करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बताते चलें कि एसडीएम आकांक्षा सिंह के विरुद्ध उनके मनमानी रवैए को लेकर एक वर्ष के अन्दर यह तीसरी बार अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी हड़ताल है जो लगातार ग्यारहवें दिन भी एसडीएम विरोधी नारेबाजी के साथ जारी रही, जिसका समर्थन अधिवक्ता संघ बारा ने भी किया अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हुंकार भरते हुए जमकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की कहा कि यदि शुक्रवार तक इनको यहां से नहीं हटाया गया तो शनिवार को लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार तिवारी, श्याम सुन्दर तिवारी, शेखर द्विवेदी, कौशलेंश तिवारी,श्याम मिश्रा, योगेंद्र नाथ द्विवेदी, विंध्यवासिनी प्रसाद शुक्ला, श्यामाकांत त्रिपाठी, विनीत मिश्रा,अनूप मिश्रा, त्रिवेणी प्रसाद यादव, शशिकांत पाण्डेय,सुनील कुमार पाण्डेय, रवि प्रकाश तिवारी,आशुतोष तिवारी, भास्कर यादव, यादवेंद्र अहीर, नितेश पाण्डेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Previous post

दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश के लिए खेल प्रतिभा पहचान के लिए स्टेज-II मूल्यांकन का सफल समापन- दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्थापित, विकसित और प्रबंधित

Next post

महिला सशक्तिकरण के लिए हुआ योगाभ्यास

Post Comment

मनोरंजन