Loading Now

भारतीय किसान यूनियन भानू ने चलाया सदस्यता अभियान

भारतीय किसान यूनियन भानू ने चलाया सदस्यता अभियान

 

सहारा सन्देश टाइम्स

बिजनौर / भारतीय किसान यूनियन भानु की ओर से तहसील बिजनौर क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम दारानगरगंज में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू ने सदस्यता अभियान चलाकर मोहम्मद वसीम निवासी ग्राम भोगन वाला को भारतीय किसान यूनियन भानू से जिला महासचिव के पद पर नियुक्ति की गई
जिला अध्यक्ष अंचल शर्मा ने मोहम्मद वसीम से अपील की है कि संगठन में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे संगठन की छवि को धूमिल किया जाए और कहीं भी किसी तरह के मामले को लेकर संगठन का दुरुपयोग न करें तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार ही संगठन में कार्य करें
मोहम्मद वसीम ने भी संगठन के संगठित पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया कि मैं कोई भी संगठन में ऐसा कार्य नहीं करूंगा जिससे संगठन की छवि धूमिल हो और किसी भी तरह से संगठन का दुरुपयोग नहीं करूंगा बल्कि संगठन की तरक्की के लिए मेहनत करूंगा और संगठन को आगे बढ़ने का काम करूंगा तथा संगठन को बुलंदी की ओर ले जाने का काम करूंगा व संगठन में मेहनत और लगन से कार्य करके बिजनौर में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जुड़वाने का काम करूंगा और जो भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के आदेश अनुसार ही संगठन में कार्य करूंगा जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के आदेश होंगे उन आदेशों का पालन करते हुए संगठन में कार्य करूंगा मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय महासचिव नरेश प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र चौहान जिला प्रभारी अनिल चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष धूम सिंह शुभांकित देशवाल युवा जिला अध्यक्ष आंचल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन