Loading Now

गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर किसानों में उबाल नजीबाबाद मिल को गन्ना देने से किया इनकार ,कुलदीप त्यागी

गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर किसानों में उबाल नजीबाबाद मिल को गन्ना देने से किया इनकार ,कुलदीप त्यागी

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद । ब्लॉक क्षेत्र के मंडावली बी एवं काठापुर गन्ना क्रय केंद्रों को बरकतपुर चीनी मिल से हटाकर नजीवाबाद चीनी मिल से संबद्ध किए जाने के फैसले ने किसानों में नाराजगी पैदा कर दी है | इस निर्णय से क्षेत्र के करीव 600 किसान प्रभावित हो रहे हैं | किसानों
ने एकजुट होकर मिल आवंटन के फैसले का विरोध करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर नजीवाबाद चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देगे|
किसानों का कहना है कि नजीवाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता पहले से ही सीमित है | मिल अपने मौजूदा क्रय केंद्रों से ही समय पर गन्ने का उठान नहीं कर पा रही है | ऐसे में मंडावली बी और
काठापुर के दो अतिरिक्त क्रय केंदर का गन्ना भी इसी मिल से जोड़ना किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है | किसानों के मुताविक , क्षेत्र के तीन बड़े बॉलर क्रेशर बंद होने से प्रतिदिन करीव 15 हजार कुंतल गन्ने की अतिरिक्त उपलव्धता हो गई है | ऐसे हालात में नजीवाबाद चीनी मिल पर अतिरिक्त गन्ने का वोझ डालने से उठान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है
किसानों ने कहा कि मंडावली व एवं काठापुर दोनों गना क्रय केंद पहले से बरकतपूर चीनी मिल से जुड़े हुए थे| वहां गन्ना आपूर्ति की व्यवस्था के अनुरूप किसानों को सुविधा मिल रही थी| ऐसे में विन किसानों की समस्याओं को ध्या
में रखे दोनों केंद्रों का आवंट बदलना उचित नहीं है | किसानों क मांग है कि दोनों क्रय केंद्रों को पू की भांति बरकतपुर चीनी मिल स ही संबद्ध रखा जाए, ताकि गन्ने क समय पर तुलाई और उठान सुनिश्चित हो सके|
मांग नहीं मानी तो होगा आंदोेलन
किसानों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे| किसानों का कहना है कि वे जरूरत पड़ने पर गन्ना विक्री के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाश लेंगे , लेकिन नजीवाबाद चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे | किसानों ने संवंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर क्रय केंद्रों का आवंटन पूर्ववत करने की मांग की है विरोध प्रदर्शन में हिमांशु कुमार , रविंद्र राठी , दुष्यंत कुमार , जयपाल सिंह , हरिओम सिंह , राम सिंह , श्याम सिंह , दीपक सिंह और धर्मवीर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे| किसानों ने एक स्वर में मंडावली वी एवं काठापुर गन्ना क्रय केंद्रों को बरकतपुर चीनी मिल से दोबारा जोड़ने की मांग उठाई।

Post Comment

मनोरंजन