एसडीएम शैलेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार अमित कुमार ने गंगा स्नान मेला नांगल का किया निरीक्षण
एसडीएम शैलेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार अमित कुमार ने गंगा स्नान मेला नांगल का किया निरीक्षण
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद । नांगल मंडावली के क्षेत्र में गंगा स्नान मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है | इसी ऋ्रम में उप जिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार अमित कुमार ने गंगा स्नान मेला नांगल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया|
निरीक्षण के दौरान अधिकारियो ने मेला स्थल तक पहुंचने वाले रास्तो का जायजा लिया और साफ- सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया| उन्होंने सुनिश्चित किया कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े| साथ ही मेला क्षेत्र में स्वच्छता औ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारिय
को निर्देश दिए कि मेला स्थल और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर नियमित साफ-सफाई रखी जाए ताकि श्रद्धालु आसानी से गंगा घाट तक पहुंच सकें | स मौके पर भाजप के पूर्व मंडल अध्यक्ष आगे बीके शर्म
जी भी मौजूद रहे | उन्होंने भी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया|
प्रशासन द्वारा गंगा स्नान मेले को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है , जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एव सुविधाजनक वातावरण मिल सके|



Post Comment