विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
सहारा सन्देश टाइम्स
‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन किया, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के कौशल विकास कार्यों का संकलन है। इसके साथ ही 11 युवाओं को सम्मानित किया गया।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार मिल रहा है।
योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया, जिसमें से 12.50 लाख को रोजगार मिला। 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
विभाग का बजट 9 गुना बढ़ाकर 3310 करोड़ रुपये किया गया है और टाटा समूह के साथ 7000 करोड़ रुपये का CSR MoU हुआ है, जिससे 225 आईटीआई को उन्नत किया गया है।
आधुनिक ट्रेड जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, IoT आदि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ब्लू डॉट सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जहाँ युवा अपना बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं और कंपनियाँ सीधे उनसे संपर्क करेंगी।
‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत स्कूली बच्चों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, और ‘ज़ीरो पॉवर्टी’ योजना के तहत निर्धन परिवारों के युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार साहू, भावना दुबे, ज्ञान प्रकाश वर्मा, राजरानी और शुभ्रा विश्वास जैसे युवाओं ने अपने सफल अनुभव साझा किए।

Post Comment