मांडा ब्लॉक के हंडिया गांव में पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी
मांडा ब्लॉक के हंडिया गांव में पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी
सहारा सन्देश टाइम्स
मांडा,प्रयागराज । मांडा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत हंडिया गांव में कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर बनी पुरानी पुलिया को तोड़ दिया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद 15 जुलाई 2026 को विभाग द्वारा नई छोटी पुलिया लगाई गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया। उनका कहना है कि लगभग 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पुलिया को उसमें गलत तरीके से दबा दिया गया, जिससे पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
इस मामले को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि पुलिया का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुसार दोबारा कराया जाए, ताकि खटिकान बस्ती का पानी सुचारु रूप से निकल सके और भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है।


Post Comment