Loading Now

विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को प्रदान किये जाएंगे 26 स्वर्ण पदक 30 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि,प्रोफेसर सत्यकाम

उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज
अम्बेडकरनगर की रम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को प्रदान किये जाएंगे 26 स्वर्ण पदक 30 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि,प्रोफेसर सत्यकाम

सहारा सन्देश टाइम्स

उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 21वां दीक्षान्त समारोह आगामी 17 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी, प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय एवं लोक गायिका, लखनऊ दीक्षान्त उद्बोधन देंगी। माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय तथा श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे।
21वें दीक्षान्त समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 26 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे, जिनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं तथा 06 स्वर्ण पदक छात्रों की झोली में जायेंगे। दीक्षान्त समारोह में सत्र दिसम्बर-2025 तथा जून-2026 की परीक्षा के सापेक्ष उत्तीर्ण 30886 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी, जिसमें 17778 पुरूष तथा 13098 महिला शिक्षार्थी हैं। इस अवसर पर उपाधियों को डिजीलाॅकर में अपलोड कर प्रसारित किया जायेगा। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृृह में दीक्षान्त समारोह के आयोजन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिये लगभग 2000 शिक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिन्हें दीक्षान्त समारोह में उपाधियां प्रदान की जायेंगी। दीक्षान्त समारोह भारतीय पारम्परिक परिधान में आयोजित किया जायेगा।
प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि 21वें दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र देव इन्द्रावती महाविद्यालय अम्बेडकरनगर के स्नातक विज्ञान की छात्रा सुश्री रम्या सिंह को दिया जायेगा। सुश्री रम्या ने बी. एस. सी. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा वे समस्त विद्याशाखाओं की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण समस्त स्नातक/परास्नातक शिक्षार्थियों में सर्वश्रेष्ठ रहीं। उल्लेखनीय है कि सुश्री रम्या सिंह को सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा।
प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार स्नातकोत्तर वर्ग में विद्याशाखाओं के 07 टापर्स को दिए जा रहे हैं। जिसमें मानविकी विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक लाल बहादुर शास्त्री पी0जी0 कालेज गोण्डा अध्ययन केंद्र के एम.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) के छात्र शोभित मौर्या को, समाज विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक बी0एम0 मेमोरियल डिग्री कालेज, अम्बेडकरनगर अध्ययन केंद्र के एम.ए. (समाजशास्त्र) की छात्रा श्रेया यादव को, प्रबन्धन अध्ययन विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज के एम0काॅम0 की छात्रा रिदम पाण्डेय को, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र, विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज के एम0सी0ए0 के छात्र राहुल कुमार मिश्रा को, शिक्षा विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केंद्र, जी0एस0ए0 कालेज आफ एजूकेशन आगरा के एम.ए. (शिक्षाशास्त्र) की छात्रा कुमारी दीपिका राठौर को, विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केंद्र राम लगन महाविद्यालय मऊ के एम.एस.सी. (जैव रसायन) की छात्रा हया मतलूब को, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केंद्र रघुनाथ गल्र्स पी0जी0 कालेज, मेरठ के एम0एस0सी0 (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) की छात्रा तान्या त्यागी को दिया जायेगा।

प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि स्नातक वर्ग में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार विद्याशाखाओं के 06 टापर्स को दिये जायेंगे। जिसमें मानविकी विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केंद्र सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0ए0 की छात्रा सरिता वर्मा को, समाज विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केंद्र डाॅ0 परशुराम दीनबंधु महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0ए0 की छात्रा आकृति पटेल को, प्रबन्धन अध्ययन विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र रामलगन महाविद्यालय, मऊ के बी0कॉम0 की छात्रा मरियम खानम शाहिद खान को, शिक्षा विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक शिक्षा विद्याशाखा अध्ययन केन्द्र विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज के बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) के छात्र जितेन्द्र कुमार जायसवाल को, विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र देव इन्द्रावती महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0एस0सी0 की छात्रा रम्या सिंह को, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा से विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र डी0वी0एस0 कालेज, आगरा के बी.एस.सी. (ह्यूमन न्यूट्रीशन) के छात्र कुशाग्र सिंह को प्रदान किया जायेगा।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि इस बार 12 मेधावी शिक्षार्थियों को दानदाता स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जायेगा, जिनमें बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र देव इन्द्रावती महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0एस0सी0 की छात्रा रम्या सिंह को, जोहरा अहमद मिर्जा स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज, के एम.सी.ए. की छात्रा प्रतिभा पाण्डेय को, श्री कैलाशपत नेवेटिया स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज के एम.बी.ए. की छात्रा सुजाता भारती को, स्व0 अनिल मीना चक्रवर्ती स्मृति स्वर्ण पदक स्नातक वर्ग में अध्ययन केन्द्र परशुराम दीनबन्धु महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0ए0 की छात्रा आकृृति पटेल को, स्व0 अनिल मीना चक्रवर्ती स्मृति स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर वर्ग में अध्ययन केन्द्र बी0एम0 मेमोरियल डिग्री कालेज, अम्बेडकरनगर, के एम0ए0 (समाजशास्त्र) की छात्रा श्रेया यादव को, प्रो. एम. पी. दुबे पर्यावरण/गांधी चिन्तन एवं शान्ति अध्ययन उत्कृष्टता स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय, अम्बेडकरनगर के बी0ए0 की छात्रा रूपाली वर्मा को, प्रो. एम. पी. दुबे दिव्यांग मेधा स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र कुमार परमार्थ बाबा गोविन्द महाविद्यालय, मऊ के एम0ए0 (समाजकार्य) के छात्र सुनील कुमार को, महान राष्ट्रकवि श्रद्धेय पं0 सोहन लाल द्विवेदी स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र श्री गोवर्धन महिला महाविद्यालय, मऊ के एम0ए0 (हिन्दी) के छात्र जयराम कुमार को, स्वर्गीय प्रो. सुशील प्रकाश गुप्ता स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र, जी0एस0ए0 कालेज आफ एजूकेशन, आगरा के एम0ए0 (शिक्षाशास्त्र) की छात्रा कु0 दीपिका राठौर को, श्री संतोष कुमार दीक्षित स्मृति स्वर्ण पदक महिला वर्ग में अध्ययन केन्द्र विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, प्रयागराज के एम0काॅम की छात्रा रिदम पाण्डेय को, स्व0 श्रीमती चारूल पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक अध्ययन केन्द्र रघुनाथ गल्र्स पी0जी0 कालेज, मेरठ, के एम0एस0सी0 (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) की छात्रा तान्या त्यागी को तथा स्व0 डाॅ0 मुरलीधर तिवारी स्मृति स्वर्णपदक अध्ययन केन्द्र देव इन्द्रावती महाविद्यालय अम्बेडकरनगर के बी0एस0सी0 की छात्रा रम्या सिंह को दिया जायेगा।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि इस बार राज्यपाल के निर्देश पर दीक्षान्त समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों के प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों तथा माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परम्परागत खेलों, निबन्ध लेखन तथा भाषण, चित्रकला एवं कहानी कथन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांवों में प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में काफी रुचि दिखाई। भाषण, चित्रकला एवं कहानी कथन के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षान्त समारोह के अवसर पर माननीया कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि दीक्षान्त समारोह के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को विश्वविद्यालय की तरफ से कुलाधिपति के द्वारा किट भेंट किये जाएंगे। दीक्षान्त कार्यक्रम में छात्राओं के समूह द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गायन सह-अभिनय भी प्रस्तुत किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह के तत्काल बाद माँ-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया जायेगा।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि दीक्षान्त समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय में उत्सव का माहौल है। जिला प्रशासन के सहयोग से परिसर के आसपास साफ सफाई एवं पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Previous post

मांडा ब्लॉक के हंडिया गांव में पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

Next post

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में विश्वकर्मा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Post Comment

मनोरंजन