Loading Now

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में विश्वकर्मा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में विश्वकर्मा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

 

सहारा सन्देश टाइम्स

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (नगर)  सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद प्रयागराज में समस्त मार्गों के निर्माण सम्बंधी विभागों द्वारा विश्वकर्मा पोर्टल को अपनाये जानें के सम्बंध में सम्पन्न हुई। बैठक में चर्चा की गयी की उ0प्र0 में सड़कों के निर्माण और रख-रखाव की प्राथमिकता जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की है। इसके अतिरिक्त अन्य विभाग भी अपनी सड़कों का स्वामित्व रखते हैं और उनका रख-रखाव करते हैं। बैठक का उद्देश्य जीआईएस आधारित सड़क सूचना प्रणाली के लिए एकीकृत डेटाबेस बनाने और विभिन्न विभागों के बीच विसंगतियों को दूर करने हेतु प्रदेश में सभी सड़कों की मैपिंग किया जाना प्रस्तावित है।

मैपिंग के पश्चात किसी भी सड़क के नव-निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण आदि (किसी भी गतिविधि) पर स्वीकृति प्राप्त करने के लिए रोड कोड अनिवार्य होगा। समस्त विभागों के कार्य में पारदर्शिता एवं धन का उचित आवंटन द्वारा मार्गों का कुशलता पूर्वक प्रबंधन, नियोजन और रख-रखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की दोहरी स्वीकृति निर्गत किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा। निर्देशित किया गया कि समस्त मार्ग निर्माण सम्बंधी विभाग/कार्यदायी संस्थायें लोक निर्माण विभाग से आवश्यक समन्वय/सम्पर्क स्थापित करते हुए निर्धारित एसओपी के माध्यम से विश्वकर्मा पोर्टल पर जियो मैपिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में  पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज,  मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता, प्रयागराज,  नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज,  सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0 4 (कु0मे0), लो0नि0वि0, प्रयागराज, संतोष कुमार कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-1, लो0नि0वि0, प्रयागराज,  अनिल कुमार मौर्य, अधिशासी अभियन्ता, नगर-निगम, प्रयागराज, आशुतोष यादव, अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, नगरीय, प्रयागराज,  गौरव कुमार, सहायक अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post

विश्वविद्यालय में 17 जुलाई को प्रदान किये जाएंगे 26 स्वर्ण पदक 30 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि,प्रोफेसर सत्यकाम

Next post

नेवढ़िया पावर हाउस की बिजली व्यवस्था ध्वस्त अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Post Comment

मनोरंजन