सीढ़ी का शटरिंग खोलने के दौरान सीढ़ी गिरी मजदूर की मौत, मचा हड़कंप
सीढ़ी का शटरिंग खोलने के दौरान सीढ़ी गिरी मजदूर की मौत, मचा हड़कंप
सहारा सन्देश टाइम्स
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव के देवमाया द्वारिका प्रसाद ब्रह्मचारी संस्कृत महाविद्यालय में भवन निर्माण चल रहा था निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई थी सीढ़ी के लिए लिंटर डाला गया था शटरिंग का काम ठेकेदार के मजदूरों ने किया था मंगलवार को महाविद्यालय की सीढ़ी के लिंटर में लगी शटरिंग ठेकेदारों के मजदूरों द्वारा हटाई जा रही थी इसी दौरान ठेकेदारों और मजदूरों की बड़ी लापरवाही से अचानक पूरी सीढ़ी टूट कर गिर गई है जिससे सीढ़ी के टूटे मलवे में मजदूर प्रेम चंद्र उम्र 22 वर्ष दब गया घटना में मजदूर प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है मौत के बाद मौके पर मजदूर के परिवार और गांव वाले एकत्रित हो गए और विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया और मौत के बदले में मुआवजा की डिमांड करने लगे हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मृतक के भाई ने स्कूल मैनेजर की लापवारही से जान जाने का आरोप लगाया है मृतक के भाई ने स्कूल मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है सूचना पर मंझनपुर सीओ करारी फोर्स व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है दूसरी तरफ मृतक का भाई विद्यालय प्रबंधन को ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने पर लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।


Post Comment