फांसी के फंदे से युवक का लटकता मिला शव, मचा कोहराम
मेजा क्षेत्र में फांसी के फंदे से युवक का लटकता मिला शव, मचा कोहराम
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी सेवार गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार पकरी सेवार निवासी सत्यनारायण सताई (28) पुत्र उमा शंकर निषाद गुरुवार को अपनी पत्नी को साथ लेकर उसके मायके सीतामढ़ी गया था। पिता उमा शंकर ने बताया है कि वहां मेला लगा था, जिसे देखने के लिए वह पत्नी को साथ लेकर गया था।
मेला देखने के बाद घर लौटने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर अकेले घर लौट आया, जबकि पत्नी मायके में ही रह गई। इसके बाद घर वापसी आकर फांसी के फंदे से लटक गया।
सूचना पर सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। ग्रामीणों के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।



Post Comment