Loading Now

उरुवा के विभिन्न न्याय पंचायतों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

उरुवा के विभिन्न न्याय पंचायतों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विद्यालयों में जमीनी आयोजनों से ही देश में खेलो इंडिया का सपना होगा साकार : बीईओ उरुवा

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज । बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर साल ब्लॉक स्तर से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया जाता है। इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चे आगे चलकर ब्लॉक और फिर जिले स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। वही शुक्रवार को विकास खंड उरुवा के शुक्लपुर संकुल के संविलियन विद्यालय बीरपुर पटखौली, बैदौली संकुल के संविलियन विद्यालय मेजारोड, रामनगर संकुल के संविलियन विद्यालय बकचूंदा व लेहड़ी संकुल के प्राथमिक विद्यालय लेहड़ी आदि संकुलों में बड़े ही धूमधाम से ” न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ” संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक के विभिन्न ” न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ” का शुभारंभ किया। बीईओ उरुवा ने कहा कि खेलों से बच्चों में निर्णय क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है और जमीनी आयोजनों से ही देश में खेलो इंडिया का सपना साकार होगा। खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए भी बेहद आवश्यक है। उरुवा के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक व नोडल मानिक चंद्र सिंह की देखरेख में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो आदि प्राथमिक व जूनियर स्तर की खेल प्रतियोगितायें संपन्न हुए। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में ब्लॉक के खेल अनुदेशक चंद्रशेखर भारतीया, घ्यान सिंह, शबनम खा, अर्जुन सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, मधुबाला पटेल, जितेंद्र कुमार व उदय प्रताप का बहुत ही सहयोग रहा। ब्लॉक के संकुल प्रभारी अशोक यादव, संपूर्णानंद गुप्ता, संतलाल, पुष्कर द्विवेदी, राजेश कोलहा व अखिलेश दुबे आदि न्याय पंचायत के संकुल प्रभारी अपने-अपने न्याय पंचायतों में बड़ी ही ततपरता व निष्पक्ष ढ़ंग से प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराए। उक्त अवसर पर राकेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, सुनील सिंह, मंजुश्री, सरस्वती द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, जय हनुमान यादव, प्रदीप कुमार, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सविता यादव, सुग्रीव कुमार, पुष्पलता तिवारी, अनिल कुमार, आलोक गौतम, अखिलेश कुमार, सविता जैसल, सुनील विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, विपिन कुमार, कुसुम द्विवेदी, सुभाष चंद्र, विकास कुमार, संजय त्रिपाठी, कमलेश कुमार, अर्चना त्रिपाठी, अनिल कुमार, संजय तिवारी, बुसरा हई, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षामित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Post Comment

मनोरंजन