Loading Now

दीपिका वर्मा ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनकर दिल्ली में लहराया परचम

दीपिका वर्मा ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनकर दिल्ली में लहराया परचम

सहारा सन्देश टाइम्स

कौशांबी। कौशाम्बी तहसील सिराथू के अंतर्गत ग्राम मोहब्बतपुर अनेठा की निवासी दीपिका वर्मा पुत्री सुशील कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनकर दिल्ली में लहराया परचम । नई दिल्ली में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । पुरस्कार स्वरूप सिल्वर ट्राफी एवं 35000 की नकद धनराशि प्रदान की गई । उनके पिता प्राथमिक विद्यालय खनवारी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है । दीपिका वर्मा के इस सफलता से परिवार , गाँव , क्षेत्रवासियों और पूरे कौशाम्बी जनपद वासियों में खुशी का माहौल है । समाज सेवी सुरजीत वर्मा ने होनहार बिटिया को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य कामना किया।

Previous post

मा0 उपमुख्यमंत्री  ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

Next post

नई युवा शक्ति के तत्वावधान में मनाई गई महान वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस, उमड़ा जनसैलाब

Post Comment

मनोरंजन