बिजौरा गांव निषाद बस्ती में बिजली की समस्या हुई दूर ,समाजसेवी सुनील निषाद के प्रयास से ग्रामीणों को मिली राहत
बिजौरा गांव निषाद बस्ती में बिजली की समस्या हुई दूर
,समाजसेवी सुनील निषाद के प्रयास से ग्रामीणों को मिली राहत
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा बिजौरा निषाद बस्ती में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान थे। आए दिन लाइट का खराब होना और कटौती की समस्या बनी रहती थी। समस्या से परेशान होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील निषाद से मिलकर बिजली की जांच करवाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर समाजसेवी सुनील निषाद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी मांगेराम से संपर्क किया। उनके प्रयासों से तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन और ट्रांसफार्मर की जांच कर खराबी को ठीक किया। बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील निषाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई। सिरसा बिजौरा निषाद बस्ती में आए दिन बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील निषाद से शिकायत की। सुनील निषाद ने बिजली विभाग के कर्मचारी मांगेराम से बात कर समस्या को दुरुस्त कराया। लाइट ठीक होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और समाजसेवी के प्रयासों की सराहना की।



Post Comment