Loading Now

कृषक समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य ने कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

कृषक समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य ने कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित रूप से करें निस्तारण

सभी संबंधित विभाग विभागीय योजनाओं का किसानों के बीच करायें व्यापक प्रचार-प्रसार-मा0 सदस्य

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। कृषक समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के गंगा सभागार में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय सदस्य ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाए जाने तथा इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में कितने कोल्ड स्टोरेज वर्तमान में संचालित हैं, वो कोल्ड स्टोरेज कब बने हैं उनकी वर्तमान में स्थिति की जानकारी लेते हुए उद्यान विभाग को पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय कर वर्तमान स्थिति का सत्यापन कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि कोल्ड स्टोरेज में ओवर लोडिंग की समस्या न हो। उन्होंने मंडी विभाग से कहा कि मंडी में सब्जी का हरा चारा निकलता है, उसे अगर गौशाला में भिजवा दिया जाए तो सार्थक होगा, गौशाला में हरे चारे की भी व्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कैंप लगाकर केसीसी लोन का लाभ दिया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाए।

माननीय सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को 11 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 3 से 4 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव हो गया है, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा जिससे की किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में सतत विकास सुनिश्चित करना है। माननीय सदस्य ने मत्स्य पालन से संबंधित विषयो पर विस्तार से चर्चा की। मा० सदस्य द्वारा संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

माननीय सदस्य ने जनपद के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि, पशुपालन, सिंचाई/नलकूप, मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण किए जाने के लिए कहा है। मा० सदस्य ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का आम जन मानस के बीच प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

बैठक में उप निदेशक कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous post

डायट कौशाम्बी में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर

Next post

मेज़ा स्टेज-II परियोजना के लिए मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड हासिल की बड़ी उपलब्धि ₹26,850 करोड़ के ऋण समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Post Comment

मनोरंजन