Loading Now

सावन के प्रथम सोमवार पर श्री श्रीनाथ बाबा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रथम सोमवार पर श्री श्रीनाथ बाबा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। सावन माह के प्रथम सोमवार को श्री श्रीनाथ बाबा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन एवं जलाभिषेक करने की अपील की। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने, शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया।
मंदिर परिसर में पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराए गए। भीड़ के बावजूद व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान शिव का पूजन किया। सावन के प्रथम सोमवार पर मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

Post Comment

मनोरंजन