Loading Now

एफएलएन प्रशिक्षण- बच्चों से आत्मीय सम्बंध बनाकर करें शिक्षण कार्य

एफएलएन प्रशिक्षण- बच्चों से आत्मीय सम्बंध बनाकर करें शिक्षण कार्य

उरुवा में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज: बीआरसी उरुवा के सभागार में एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित भाषा एवं गणित विषय का पांच दिवसीय ” फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी ” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 3 अगस्त 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से,शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्रशिक्षण के कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों में मजबूत शैक्षिक नीवं रखना है। ताकि ” बुनियाद शक्तिशाली तो शिक्षा सार्थक ” का संदेश साकार हो सके और देश के भविष्य को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वहीं पूर्व सीनियर एआरपी एवं प्रशिक्षण सन्दर्भदाता राजेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक इस प्रशिक्षण का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद करेंगा और यह प्रशिक्षण एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ने के तरीके से अवगत कराना है। समस्त शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे बच्चों तक पहुंचाने की अपील की। प्रशिक्षण में बुनियादी शिक्षा की महत्ता पर विशेष ध्यानाकर्षित किया जा रहा है। कक्षा तीन में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के लागू होने के बाद ब्लॉक के बच्चों में भाषाई प्रवीणता, गणितीय दक्षता एवं अंग्रेजी भाषा में निपुणता प्राप्त करने में सहजता होगी। विशेषतः कक्षा 3 में किताबों में बदलाव,बच्चों के बदलते परिदृश्य के साथ-साथ सजक एवं प्रतियोगिता से जुड़ाव का महती उपयोग है। एआरपी अजीत मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 9:30 से सायं 5 बजे तक चलाया जा रहा है और कल सोमवार से प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ हो चुका है। प्रत्येक बैच में 100 शिक्षक होंगे और 50-50 शिक्षकों का दो कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी उरुवा के लेखाकार कृष्ण कुमार शुक्ला की देख-रेख में चल रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षण संदर्भदता के रूप में पूर्व सीनियर एआरपी उरुवा राजेश मिश्रा, वर्तमान एआरपी उरुवा रामानंद शुक्ला, अजीत मिश्रा, जगदीश मिश्रा व के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में बृजचंद द्विवेदी, रामसेवक, स्वाति तिवारी, पवन कुमार, दीक्षा शुक्ला, सुनील विश्वकर्मा, पुष्कर द्विवेदी, चंचला गुप्ता, पूजा पांडेय, स्नेहा साहू, ममता द्विवेदी, रुचिका, मधु यादव, विकाश पांडेय, संतोष मिश्रा, नेहा सोनी, ज्योति बाजपेयी, अखिलेश कुमार, सविता यादव, पल्लवी निगम, अर्चना सेन, रीता देवी, पंकज अग्रवाल, ममता शुक्ला, दीपक मिश्रा, प्रदीप तिवारी व संजय तिवारी आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।।

Post Comment

मनोरंजन