Loading Now

मेजा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

मेजा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
चौकी प्रभारी हरिओम सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अन्य माध्यमों से भी मृतका की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Previous post

भोर में नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, सड़क से नीचे उतरकर पलटा ट्रक,चालक और खलासी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

Next post

राजस्व मामले में सुनवाई न होने से नाराज व्यक्ति नीम के पेड़ पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी

Post Comment

मनोरंजन