Loading Now

शिक्षा से वंचित बच्चों के सरकारी विद्यालयों में दाखिले को लेकर महत्वपूर्ण संवाद

शिक्षा से वंचित बच्चों के सरकारी विद्यालयों में दाखिले को लेकर महत्वपूर्ण संवाद

बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता  अशोक अग्रवाल ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाकात

सहारा सन्देश टाइम्स

दिल्ली। श्री राम कॉलोनी में आज बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और शिक्षा से वंचित बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता  अशोक अग्रवाल  ने क्षेत्र के बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।कार्यक्रम का आयोजन जन अधिकार प्रहरी (पंजीकृत) के महासचिव श्री हसमत अली के समन्वय में किया गया। इस अवसर पर बच्चों के शिक्षा के अधिकार, सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तथा स्कूल संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी बच्चे की शिक्षा केवल दस्तावेजों की कमी, उम्र के अनुसार कक्षा निर्धारण, ऑनलाइन पोर्टल पर गलत जानकारी अथवा प्रशासनिक बाधाओं के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में उन बच्चों के सरकारी विद्यालयों में दाखिले को सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रयासों पर चर्चा की गई, जो विभिन्न कारणों से शिक्षा से वंचित हैं या जिनका दाखिला अभी तक नहीं हो पाया है। अभिभावकों ने स्कूलों में प्रवेश, उचित कक्षा निर्धारण, दस्तावेजों में त्रुटि, स्कूल बदलने के बाद दाखिले तथा शिक्षा के अधिकार से जुड़ी अपनी समस्याएं सामने रखीं। श्री अशोक अग्रवाल जी ने इन समस्याओं को समझते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं के माध्यम से समाधान की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर देना था। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज, अभिभावकों, विद्यालय प्रशासन तथा संबंधित सरकारी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है।जन अधिकार प्रहरी की ओर से यह प्रयास किया जाएगा कि शिक्षा से संबंधित वास्तविक मामलों को उचित दस्तावेजों और तथ्यों के साथ संबंधित विद्यालय प्रशासन एवं सक्षम विभागों के समक्ष उठाया जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में  मो. यामीन, अध्यक्ष नव जागृति विकास सलाहकार समिति;  संदीप कुमार, अध्यक्ष जन सेवा संघर्ष कल्याण समिति, SBV श्री राम कॉलोनी, खजूरी चौक; तथा  रियाजुद्दीन (धागे वाले) सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
स्थानीय मेज़बान एडवोकेट साजिद सैफी, जिला अध्यक्ष, तथा हाजी समीर के निवास स्थान पर आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से समझने और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति पर विचार किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, उचित कक्षा और सम्मान के साथ पढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा से वंचित बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराने के लिए कानूनी जागरूकता, प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
जन अधिकार प्रहरी बच्चों के शिक्षा अधिकार, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
“हर बच्चा पढ़ेगा — तभी समाज आगे बढ़ेगा।

Previous post

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

Next post

खानपुर में बाज का विशाल स्टैच्यू चर्चा में, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपनी छत के ऊपर लगवाई प्रतिमा, बना चर्चा का विषय 

Post Comment

मनोरंजन