Loading Now

खानपुर में बाज का विशाल स्टैच्यू चर्चा में, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपनी छत के ऊपर लगवाई प्रतिमा, बना चर्चा का विषय 

खानपुर में बाज का विशाल स्टैच्यू चर्चा में, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपनी छत के ऊपर लगवाई प्रतिमा, बना चर्चा का विषय

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज । मेजा तहसील क्षेत्र स्थित खानपुर  में इन दिनों बाज की एक विशाल प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि इस प्रतिमा को सतीश चंद्र गुप्ता (कृष भाई) ने अपने घर की छत के ऊपर स्थापित कराया है।
खानपुर में दूर से ही नजर आने वाला यह विशाल बाज का स्टैच्यू लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। घर की छत पर लगी इस भव्य प्रतिमा को देखने के लिए स्थानीय लोग रुक रहे हैं और इसकी तस्वीरें भी ले रहे हैं।
सतीश चंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रतिमा को लगाने का उद्देश्य क्षेत्र में एक अलग पहचान और आकर्षण पैदा करना है। बाज की विशाल आकृति को खास अंदाज में तैयार कराया गया है, जो आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है।
फिलहाल खानपुर में अपनी तरह की यह अनोखी प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Previous post

शिक्षा से वंचित बच्चों के सरकारी विद्यालयों में दाखिले को लेकर महत्वपूर्ण संवाद

Next post

जांच टीम पर ग्राम प्रधान-सचिव के दबाव का आरोप, विकास कार्यों में धांधली की जांच पर उठे सवाल सहारा सन्देश टाइम्स

Post Comment

मनोरंजन