सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी रामनगर में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए फल
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी रामनगर में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए फल
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उरुवा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए।
इस दौरान अमलेश बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, पूर्व प्रधान अवधराज बिंद, सुरेश सिंह एवं पुतुल मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फल पाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी के साथ अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों और मरीजों की सहायता कर समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में लोगों ने मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।



Post Comment