Loading Now

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 82 विद्यालयों के 322 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 82 विद्यालयों के 322 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रकाश चंद्र जुगमंदर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट की ओर से गुरुवार, 17 सितंबर को श्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज, खानपुर मेजा रोड में जमुनापार क्षेत्र के माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 82 विद्यालयों के 322 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल वर्ग के 192 तथा इंटरमीडिएट वर्ग के 130 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रकाश चंद्र जुगमंदर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट के अध्यक्ष जी.डी. अग्रवाल के निधन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अध्यक्ष जी.डी. अग्रवाल के निधन के कारण ट्रस्ट के सचिव अनुज पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संचालित की गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लेखन क्षमता, विचार अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
निबंध प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार तिवारी एडवोकेट, अब्दुल रहमान, मन्नू यादव, सुरेश निषाद, कमलेश पटेल, सर्वेश तिवारी, दिलीप सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रिया, अंजुल, सालिया, सौम्या, निधि, प्रीति, मानसी, गुड़िया, आकांक्षा, शिल्पा, जूली, आसपुर रहमान, विंध्यवासिनी तिवारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों ने विद्यार्थियों की भागीदारी और विद्यालयों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

मनोरंजन