Loading Now

मांडा क्षेत्र भव्य श्री विश्वकर्मा शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

मांडा क्षेत्र भव्य श्री विश्वकर्मा शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

गाजे-बाजे और भव्य झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ

सहारा सन्देश टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा एवं जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को मांडा क्षेत्र में भव्य श्री विश्वकर्मा शोभायात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे यात्रा मार्ग में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ गिरधरपुर स्थित श्री रमाकांत विश्वकर्मा की दुकान से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मांडा खास, भरारी, भारतगंज एवं राजापुर होते हुए मांडा रोड स्थित मनोज विश्वकर्मा की दुकान पर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।
शोभायात्रा में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा के आयोजक समस्त विश्वकर्मा गढ़ एवं कमलेश कुमार विश्वकर्मा ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, समाज के लोगों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से शोभायात्रा भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
ये लोग रहे मौजूद
शोभायात्रा में रामबाबू विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, राजनारायण विश्वकर्मा, जिलेदार विश्वकर्मा, महेश (नेता) विश्वकर्मा, कमलेश कुमार विश्वकर्मा, श्याम बाबू विश्वकर्मा, रामसागर विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा (राज ट्रेड्स), रामनिरंजन विश्वकर्मा-जिलाध्यक्ष (अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा), रामआसरे विश्वकर्मा, अमृतलाल विश्वकर्मा, चुम्बकलाल विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, फुल चंद्र विश्वकर्मा, राम जतन विश्वकर्मा, राम शकल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, राम अधीन विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, अमृतलाल विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, श्री नाथ विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, रविशंकर पाण्डे, रवि संकर विश्वकर्मा एवं विधायक संदीप पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन