Loading Now

डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी 

डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी

दो महीने बाद होने वाली थी सेवानिवृत्ति, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के जितवारडीह में गोमती नंबर 40 के पास डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बलराम पाल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में डायल 112 में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बलराम पाल करीब दो महीने बाद पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने कमरे में उनका शव फंदे से लटकता देखा। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल बलराम पाल द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

मनोरंजन