Loading Now

शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

सहारा सन्देश टाइम्स

चान्दपुर । संत नगर स्थित केडी फार्म हाउस में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में करीब 180 शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।
मुख्य अतिथि विवेक यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अमित गोयल, समाजसेवी गोविंद मित्तल एवं राकेश सिंघल ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों की सीख भी प्राप्त करते हैं।
समारोह का संचालन अजाज उल ऐजाज ने किया। इस दौरान नरोत्तम सरन गुप्ता, विकास गर्ग, सालिक गर्ग, तानिष्क गर्ग, अनुज गुप्ता, नितिन बंसल, मनोज शर्मा, नितिन गुप्ता, नौशाद अली, नईम अहमद और इलियास कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous post

डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी 

Next post

जिलाधिकारी ने अतरसुईया क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Post Comment

मनोरंजन