जिलाधिकारी ने अतरसुईया क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने अतरसुईया क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा के साथ अतरसुईया क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत गोल पार्क से अतरसुईया चौराहा, पजावा रामलीला मार्ग, मीरापुर, सौकत अली रोड तक कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। योजना के तहत क्षेत्र में बिजली केबल के अंडर ग्राउण्ड यूटिलिटी सिफ्टिंग और बरसात के पानी निकासी का कार्य, वाटर सप्लाई के लिए नई लाइन के अंडरग्राउण्ड से सम्बंधित कार्य कराये जा रहे है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण कराया जाना है। कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय पार्षद के द्वारा दशहरे के समय निकलने वाले पजावा रामदल के पहले सड़क, फुटपाथ व अन्य कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि रामदल के निकलने के समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि रामदल निकलने के पहले जो आवश्यक कार्य है, वो अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने कल्याणी देवी मंदिर के पास पार्क में साफ-सफाई, लाइट और जो कार्य कराये जा रहे है, उनको शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए है।
इसके पूर्व जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइन का निरीक्षण करते हुए फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने तथा किसी भी तरह से जाम की स्थिति न होने पाये, के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा दुकानदार डस्टबिन अवश्य रखें, जिससे कि सड़क पर गंदगी न होने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मंगलेश कुमार दुबे, सिटी मजिस्टेट विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post Comment