मांडा-कोरांव मार्ग पर आंधी-बारिश का कहर, 11 हजार वोल्ट के दो खंभे टूटे,गिरधरपुर गांव के पास तारों समेत गिरे विद्युत खंभे, बड़ा हादसा टला
मांडा-कोरांव मार्ग पर आंधी-बारिश का कहर, 11 हजार वोल्ट के दो खंभे टूटे,गिरधरपुर गांव के पास तारों समेत गिरे विद्युत खंभे, बड़ा हादसा टला
सहारा सन्देश टाइम्स
मांडा, प्रयागराज। मांडा-कोरांव मार्ग पर स्थित गिरधरपुर गांव के पास शुक्रवार रात 9:45 को तेज आंधी और बारिश के चलते 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो खंभे टूटकर तारों समेत गिर गए। खंभे टूटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति विद्युत तारों की चपेट में नहीं आया। इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर टूटे खंभों और गिरे तारों को सुरक्षित कराया जाए तथा नए खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। लोगों का कहना है कि खुले में गिरे बिजली के तारों के कारण यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बाद में हादसे की आशंका बनी रह सकती है।
आंधी-बारिश के बीच दो विद्युत खंभे टूटने के बावजूद कोई जनहानि न होना राहत की बात रही।



Post Comment