Loading Now

नैनी में सपा प्रभारी अवध नाथ पाल का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता और स्थानीय लोग

नैनी में सपा प्रभारी अवध नाथ पाल का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता और स्थानीय लोग

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रभारी अवध नाथ पाल के प्रयागराज आगमन पर नैनी के गंगोत्री नगर चौराहा स्थित पाल समाज की चौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अवध नाथ पाल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिससे मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव भोले पाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीडीए जन पंचायत और पाल समाज की चौपाल के माध्यम से सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में पाल समाज के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोग और स्थानीय व्यापारी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर राम अवध पाल उर्फ राजू एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, शिवलाल पाल, दशरथ पाल, घनश्याम पाल, राजकुमार पाल, छोटे लाल पाल, आनंद पाल, नीवा पप्पू पाल, नागेंद्र पाल, अशोक पाल, अभिमन्यु श्यामजी पाल, आरती पाल, शैलेंद्र एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष राम सुरेश पाल, मानवेन्द्र पाल, धर्म पाल, कमलेश पाल, राम अजोर पाल, सूरजभान पाल, राकेश पाल, गुलाब पाल, मनोज पाल, राजा पाल, रजनीश पाल एडवोकेट, जय राम पाल, आशीष पाल और प्रवीण पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा मोहम्मद अफरोज खान, निजाम खान, रफीक खान, अनवर, पप्पू, मुस्ताक, शकील, नुसरत खान, गुलाब पाल, घनश्याम पाल, दिन पान भंडार और विमल विश्वकर्मा समेत स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने भी पहुंचकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन स्थल पर काफी भीड़ जुटी रही और लोगों ने अवध नाथ पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Previous post

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next post

बेटियों की शिक्षा को पंख देने की पहल, 14 जरूरतमंद छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

Post Comment

मनोरंजन