Loading Now

बेटियों की शिक्षा को पंख देने की पहल, 14 जरूरतमंद छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

बेटियों की शिक्षा को पंख देने की पहल, 14 जरूरतमंद छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

प्रयागराज के करछना में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का प्रांतीय अधिवेशन एवं बेटी शिक्षा-सामाजिक सम्मान समारोह संपन्न

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में आने-जाने की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रांतीय अधिवेशन एवं बेटी शिक्षा एवं सामाजिक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। बेलापुर करछना स्थित जे.पी.एस. रामसिंह आईटीआई कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान 14 जरूरतमंद बच्चियों को साइकिल वितरित की गईं।
कार्यक्रम में साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस पहल को बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का आधार शिक्षा है और बेटियों को शिक्षित किए बिना सामाजिक विकास की कल्पना पूरी नहीं की जा सकती। जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
वक्ताओं ने समाज के सक्षम लोगों से भी आह्वान किया कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि आर्थिक अथवा संसाधनों की कमी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। कार्यक्रम में सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन मनोज सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं श्रीमती साधना सचान, पूर्व महापौर प्रत्याशी लखनऊ, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
अतिथियों ने बेटियों को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रांतीय अधिवेशन का भी आयोजन हुआ। इसमें समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक सहयोग और बेटियों को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आयोजकों ने कहा कि संगठन का प्रयास समाज में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद परिवारों और विद्यार्थियों तक सहयोग पहुंचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन अमर सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के नेतृत्व में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अभिभावक और छात्राएं मौजूद रहीं।
14 बेटियों को मिली साइकिलें इस आयोजन की सबसे खास पहल रही, जिसने समारोह को सामाजिक सरोकार और बेटी शिक्षा के संदेश से जोड़ दिया।
इस दौरान संतोष पटेल, देवी सिंह पटेल, अनुज सिंह पटेल, ओपी सिंह कबूतर, पंकज पटेल, रंग बहादुर पटेल, राकेश पटेल, अंगद पटेल, अनुज सिंह पटेल, पंकज पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारी सदस्य मेंबर मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन