रेडक्रॉस मुख्यालय में आरजेएस पीबीएच परिवार का रक्तदान जागरूकता संकल्प कार्यक्रम कल
रेडक्रॉस मुख्यालय में आरजेएस पीबीएच परिवार का रक्तदान जागरूकता संकल्प कार्यक्रम कल
सहारा सन्देश टाइम्स
नई दिल्ली। आरजेएस पीबीएच परिवार की ओर से सोशल कॉज के तहत रक्तदान एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 30 सितंबर को संसद मार्ग स्थित रेडक्रॉस मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान “मीडिया फैमिली प्लेज फॉर ब्लड डोनेशन अवेयरनेस” के तहत रक्तदान के प्रति जागरूकता और संकल्प दिलाया जाएगा। रेडक्रॉस मुख्यालय ब्लड सेंटर की ओर से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण निर्धारित समय पर कराया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से निर्धारित समय तक अपना नाम और मोबाइल नंबर भेजने की अपील की गई है। आयोजकों के मुताबिक, समय सीमा तक प्राप्त नाम और नंबर के आधार पर ही रेडक्रॉस मुख्यालय ब्लड सेंटर की ओर से निमंत्रण दिया जा सकेगा।
आरजेएस पीबीएच परिवार ने सामाजिक सरोकार से जुड़े इस अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया परिवार एवं समाज के लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। कार्यक्रम में रक्तदान के साथ-साथ लोगों को नियमित रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।



Post Comment