उज्जैन में अग्रसेन जयंती पर निकली वाहन रैली
उज्जैन में अग्रसेन जयंती पर निकली वाहन रैली
विंटेज कार पर विराजे भगवान अग्रसेन, बग्गी में सजाई महालक्ष्मी की प्रतिमा
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। उज्जैन में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को श्री अग्रवाल जेसीज की ओर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। 11 दिवसीय जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रैली में अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।
दशहरा मैदान से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोयला फाटक स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
झांकियों को समाजजनों ने खींचा
रैली में आकर्षक झांकियों और वाहनों ने लोगों का ध्यान खींचा। विंटेज कार में भगवान अग्रसेन की प्रतिमा को विराजमान कराया गया, जबकि बग्गी में महालक्ष्मी जी की प्रतिमा सजाई गई।
ई-रिक्शा पर महापुरुषों के चित्र भी लगाए गए थे, जो रैली के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। वाहनों को सजाकर समाजजन रैली में शामिल हुए। 11 दिन तक चलेंगे आयोजन
अग्रवाल जेसीज के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 11 दिनों तक विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने इसे देखा।
प्रतिमाओं को विशेष रूप से सजाया गया
प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि रैली में अग्रसेन जी और महालक्ष्मी जी की प्रतिमाओं को विशेष रूप से सजाया
गया है। आयोजन को लेकर अग्रवाल समाज में उत्साह का माहौल है और पूरा वातावरण हर्षोल्लास से भरा हुआ है।



Post Comment