Loading Now

माधव नगर अस्पताल के प्रभारी बने डॉ. अमित सोनी

माधव नगर अस्पताल के प्रभारी बने डॉ. अमित सोनी

डॉ. विक्रम रघुवंशी के CMно बनने के बाद सौंपा प्रभार

सहारा सन्देश टाइम्स

उज्जैन। उज्जैन के माधव नगर अस्पताल के प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी के सीएमएचओ बनने के बाद गुरुवार को डॉ. अमित सोनी को अस्पताल का प्रभार दिया गया है। डॉ. सोनी माधव नगर अस्पताल को 100 बेड का अस्पताल बनाने, बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करेंगे।
सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद गुरुवार से ही कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी माधव नगर अस्पताल के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।
डॉ. सोनी पिछले 5 वर्ष से अधिक समय से माधव नगर अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए काम किया जाएगा। खासकर कैंसर पीड़ितों के लिए आईसीयू और ओपीडी को और बेहतर बनाने के लिए एक साथ काम करेंगे।

Post Comment

मनोरंजन