आज विराजेंगी मां, 16 फीट तक की दुर्गा प्रतिमाएं तैयार
आज विराजेंगी मां, 16 फीट तक की दुर्गा प्रतिमाएं तैयार
पंडाल सजकर तैयार; 1000 जगहों पर होगी स्थापना
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। उज्जैन में नवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दुर्गा पंडालों के लिए माता की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बंगाल से आए कारीगरों ने 4 से 16 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार की हैं।
मूर्ति कलाकार विजय पाल ने बताया कि पारंपरिक,पर्यावरण थीम वाली और महिषासुर मर्दिनी सहित विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं तैयार हैं। कोलकाता से आए कारीगर एक प्रतिमा बनाने में 4 से 5 दिन लगाते हैं।
उन्होंने बताया कि रॉ मटेरियल महंगा होने के कारण प्रतिमाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
कोलकाता से आई मिट्टी से बनी प्रतिमाएं
प्रतिमाओं के लिए मिट्टी कोलकाता से आती है। ये पूरी तरह मिट्टी की होती हैं, पीओपी का इस्तेमाल नहीं होता। प्राकृतिक रंगों का उपयोग होता है, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
जिले में 1000 जगहों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं
उज्जैन जिले में नवरात्रि के दौरान 1000 से ज्यादा जगहों पर माता की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
पुलिस-प्रशासन ने समितियों से पंडालों में कैमरे लगाने, निगरानी रखने और देर रात डीजे न बजाने की अपील की है।



Post Comment