त्योहारों को लेकर एक्शन मोड में फाफामऊ पुलिस, एसीपी के नेतृत्व में निकला पैदल गश्त अभियान
त्योहारों को लेकर एक्शन मोड में फाफामऊ पुलिस, एसीपी के नेतृत्व में निकला पैदल गश्त अभियान
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर फाफामऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। एसीपी थरवई अगेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फाफामऊ चौराहे से शांतिपुरम चौराहे तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात का जायजा लिया।
इस दौरान टेंपो व ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई। वहीं, दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे सड़क और पटरी पर अतिक्रमण न करें, दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर रखें और पटरी छोड़कर ही दुकान लगाएं, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो और जाम की स्थिति न बने।
त्योहारों पर शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए फाफामऊ पुलिस मुस्तैद।



Post Comment