Loading Now

नजीबाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

नजीबाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर के पास नहर पटरी पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे ग्राम काशीरामपुर के पास यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार प्रेम सिंह (54 वर्ष) पुत्र दयाराम, शशि (28 वर्ष) पत्नी राजीव, कमलेश पत्नी छोटे, स्वाति पत्नी धर्मेंद्र और अन्या पुत्री धर्मेंद्र, निवासी ग्राम रामदासवाली, थाना मंडावली घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Previous post

बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की

Next post

महिला को बंधक बनाने और युवती को अपमानित करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया अन्य की तलाश जारी

Post Comment

मनोरंजन