मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो घायल
मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो घायल
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद (बिजनौर)। नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सैद में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में मोहम्मद कैश और इकराम घायल हो गए।
बताया गया कि घायल मोहम्मद कैश पुत्र इकराम का देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में इकराम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही उस्मान, अनस, अमन और फिरदोस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उधर, विवेचक अफजाल खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post Comment