घोड़ा बग्गी की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
घोड़ा बग्गी की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 6 के छात्र की 11 वर्षीय छात्र मयंक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र अमित कुमार, निवासी ग्राम मुख्तियारपुर, ग्राम पंचायत खलीलपुर, सुबह रोजाना की तरह 8:30 16 नवंबर 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर साहनपुर पुलिस चौकी के पास घोड़ा बग्गी चालक से यह हादसा हुआ है घोड़ा-बग्गी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोगी चालक ही घायल छात्र को उसके परिजन भी पूजा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसकी अमृत घोषित कर दिया है।
मृतक मयंक पदारथपुर जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। घटना के बाद परिजनों का आरोप है कि अलीपुर निवासी वसीम पुत्र नसीम तेज रफ्तार से और लापरवाही से घोड़ा बग्गी चला रहा था नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है मयंक पदारथपुर के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था वह कक्षा 6 में पढ़ रहा था उसके पिता मजदूरी करते हैं मयंक के दो बहने हैं 8 वर्ष जिया और दो वर्ष रिया है सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



Post Comment