युवक की करंट लगने से गई जान शनिवार की रात हुई घटना परिवार में कोहराम
युवक की करंट लगने से गई जान शनिवार की रात हुई घटना परिवार में कोहराम
सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के मलाकसद्दी गांव में चचेरी बहन की शादी में सप्ताह भर पहले मुंबई से आए युवक की जनरेटर के करंट लगने से जान चली गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मलाकसद्दी गांव निवासी श्री चंद्र पुत्र रामदास परिवार के साथ मुंबई शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सप्ताह भर पहले चचेरी बहन प्रिया की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शनिवार की रात बारात के दौरान जनरेटर के करंट के चपेट में आकर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर ले गए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वक्तकर मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सविता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर पुलिस प्रशासन जाँच मे जुटी।


Post Comment