आर्य पब्लिक स्कूल मे मनाया गया मदर्स डे
आर्य पब्लिक स्कूल मे मनाया गया मदर्स डे
सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी
कौशाम्बी। भडेसर रोड पर स्थित विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य व फाउंडर आशीष कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में संचालित आर्य पब्लिक स्कूल में दिनांक 10/05/2025 को मदर्स डे मनाया गया।
मैनेजर ऋषि कुशवाहा जी व प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह यादव जी ने विद्यालय प्रांगण में छात्र और छात्राओं द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्डों को देखा व उनकी रचनात्मक कला को सराहना की,स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा अपने माता के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए । वहीं कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा मातृ दिवस पर निबंध लेखन भी किया गया।
प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह यादव जी ने एक बच्चे के जीवन में माता के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में सभी को बताया। उन्होंने बताया कि इस संसार में माता से बड़ा हितैषी और एक बच्चे का साथी कोई और दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक बच्चे को अपने माता-पिता दोनों का सम्मान जरूर करना चाहिए।
मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अखिलेश गौतम जी द्वारा माता के महत्व पर एक गीत गाया गया। गीत की धुन पर सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा ,श्रीमती राना नक़वी व श्रीमती सरिता कुशवाहा के साथ अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ भी मौजूद रहे।


Post Comment