Loading Now

कौशाम्बी नवागत एसपी राजेश कुमार ने सभी थानो का किया आकस्मिक निरिक्षण

कौशाम्बी नवागत एसपी राजेश कुमार ने सभी थानो का किया आकस्मिक निरिक्षण

सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी

कौशाम्बी।  महेवाघाट थाना, पश्चिम शरीरा एवं थाना कौशाम्बी का पुलिस अधिक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, अपराध रजिस्टर, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा मेस में साफ सफाई एवं पुलिसकर्मियों के भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया गया एवं उनकी साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। और फरियादियों की शिकायत तो त्वतारित हल किया जाए तेज तर्रार नवागत पुलिस अधिकारी के निरिक्षण से सभी थानो मे हड़कंप मचा रहा ।

Post Comment

मनोरंजन