Loading Now

कौशाम्बी भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का 12 जगहों पर हुआ कार्यक्रम

कौशाम्बी भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का 12 जगहों पर हुआ कार्यक्रम

सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” का कौशाम्बी में एक दिवसीय भ्रमण का कार्यक्रम था। इस दौरान जिले 12 जगहों पर उनके कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न नगर पालिका व नगर पंचायतों में आयोजित तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कोखराज स्थित मनोज केसरवानी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। फिर भरवारी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी के आवास पर पहुँचें जहां नगर के व्यापारियों के साथ साथ व्यापार मंडल के महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नंदी वाणी पब्लिक स्कूल प्रबंधक अभिजीत केसरवानी के आवास पहुंचे वहां से मंत्री नंदी राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने युवा विंग के जिलाध्यक्ष गौरव केसरवानी उर्फ मोनू के आवास पहुंचे,जहां स्वागत के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया और आपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन पर हमारी भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को उसकी असली जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत के द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया है। और अब युद्ध विराम कराकर अपने मुल्क को बचाने के लिए रहम की भीख मांग रहा है। इसके बाद मंत्री का जनपद के मंझनपुर , करारी, सराय‌अकिल, मनौरी, पुरामुफ्ती में जगह जगह कार्यक्रम हुआ।

Post Comment

मनोरंजन