Loading Now

माननीय मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ/लोकार्पण प्रयागराज में किया गया 

माननीय मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ/लोकार्पण प्रयागराज में किया गया

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज के द्वारा लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ/लोकार्पण किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद प्रयागराज में जिला पंचायत सभागार परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा जिला पंचायत सभागार में जनपद प्रयागराज की बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का बटन दबाकर विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 उपमुख्यमंत्री द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अध्यापकगणों एवं अन्य लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए कम्पोजिट विद्यालय घाटमपुर कौड़िहार-1 के सहायक अध्यापक श्री प्रभाशंकर शर्मा, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कम्पोजिट विधालय पालपुर चाका की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आभा को प्रशस्ति पत्र, यूपीएस थरवई सोरांव श्रीमती आशा देवी टेबलेट, समर कैम्प संचालन के लिए यूपीएस खेस्का करछना श्रीमती रूशदा नाहिद को प्रशस्तिपत्र, निपुण विकास खण्ड के लिए श्री क्षमाशंकर पाण्डेय बीईओ कौड़िहार को प्रशस्ति पत्र, निपुण स्कूल के लिए प्राथमिक विधालय मलाकहरहर 1 कौड़िहार प्रधानाध्यापिता श्रीमती गरिमा मेहरोत्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज प्रदेश के सभी जनपदों में बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ/लोकार्पण से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि बेसिक शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में मुझे आप सभी के मध्य आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। स्थानीय स्तर पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनमानस में सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास सुदृढ़ बना है तथा विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल बना है।
माननीय उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले तक कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजना नहीं चाहता था, परंतु सरकार के द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति किये जाने तथा विद्यालयों में शिक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होने के कारण वर्तमान समय में लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत आज स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरकारी स्कूलों के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश, प्रदेश एवं परिवार के विकास के भविष्य है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेसिक शिक्षा स्कूलों से निकलकर बच्चे सभी क्षेत्रों में सफलता की ऊंचाईयों को छू रहे है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने में आप सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान अपेक्षित है।
मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी ने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाई, तो स्कूलों में आप लोग भी सफाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बच्चों को सफाई के प्रति प्रेरित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज भारत की प्रगति को दुनिया देख रही है हम आर्थिक महाशक्ति बन रहे हैं और आज दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है भारत को विकसित भारत बनाने में आप लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम पर लगाये और वृक्षारोपरण अभियान में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों की तरह सभी सुविधाएं वर्तमान समय में मुहैया कराई जा रही है, बेसिक स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन हुआ है जिसके कारण प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अब सरकारी स्कूलों का रिजल्ट अच्छा आ रहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं की स्थापना हेतु राज्य सरकार के व्यापक कार्यक्रम ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुये कनवर्जेन्स के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का संतृप्तीकरण किया गया है, जिसके फलस्वरूप विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गयी है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कमजोर वर्ग की बालिकाओं को कक्षा 6-8 तक की आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती थी। राज्य सरकार द्वारा इन विद्यालयों को कक्षा-12 तक उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया। इनमें से 683 विद्यालयों को कक्षा-12 तक उच्चीकृत किया जा चुका है, जिसके लिए एकेडमिक भवन एवं अतिरिक्त हॉस्टल डॉरमेट्री का निर्माण कराया गया है। सभी 746 के०जी०बी०वी० में स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब की स्थापना की जा रही है। इसके फलस्वरूप कमजोर वर्ग की बालिकाओं को कक्षा-12 तक की आवासीय एवं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने की सुविधा मिलेगी, जो अत्यन्त सराहनीय कार्य है।
माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष नवीन पहल के रूप में ग्रीष्मावकाश में छात्र-छात्राओं के लिए 21 मई, 2025 से 10 जून, 2025 तक समर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इन समर कैम्प में बच्चों को नियमित पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों से हटकर जीवन कौशल से संबंधित एवं रचनात्मकता के सृजन से संबंधित शिक्षा प्रदान की जायेगी, इससे विद्यालयों में उत्साहवर्धक वातावरण का सृजन हुआ है।

Post Comment

मनोरंजन