Loading Now

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिला विकास अधिकारी  भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

बैठक में जिला विकास अधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से श्री नटवर लाल, संतोष मिश्रा तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous post

माननीय मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ/लोकार्पण प्रयागराज में किया गया 

Next post

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रस्तावित विद्युत कर्मिंयों की हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति को लेकर किया बैठक

Post Comment

मनोरंजन