Loading Now

अपना दल एस का नगीना पुरैनी में आयोजित हुआ भव्य विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन

अपना दल एस का नगीना पुरैनी में आयोजित हुआ भव्य विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ पर कार्यक्रम संयोजक चौधरी मुनेश कुमार की जिला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने थपथपाई पीठ

 

सहारा सन्देश टाइम्स

नगीना/पुरैनी। अपना दल एस जनपद बिजनौर इकाई का नगीना विधानसभा क्षेत्र के पुरानी में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में सर्व समाज की जनता ने भाग लिया।
पुरैनी के सब्ज़ी मंडी में चौधरी मुनेश कुमार scst मंच जिला महा सचिव द्वारा आयोजित अपना दल एस के नगीना विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर अपना दल एस जिला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने की जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर अपना दल एस व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव यादव मौजूद रहे विशेष अतिथि के रूप में अनूप बाल्मीकि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी अन्य अतिथियों का फूल मालाओं के साथ कार्यक्रम संयोजक चौधरी मुनेश कुमार ठाकरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने नगीना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में संयोजक चौधरी मुनेश कुमार द्वारा बुलाई गई भारी भीड़ में व्यवस्था को देखकर उनकी पीठ थपथपाते हुए खुले मन से प्रशंसा की।
अपना दल इस नगीना विधानसभा क्षेत्र के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जनपद बिजनौर जिला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी वकील अहमद प्रधानाचार्य टीकम सिंह राजीव राठी अनूप बाल्मीकि सद्दाम सरदार लाभ सिंह संजीव यादव दुष्यंत कुमार मुनेश कुमार चौधरी नरेश चौहान सूर्या प्रताप it सेल जिला अध्यक्ष पवनपंचायत मंच जिला अध्यक्ष गीता बबली शालिनी मुन्नी देवी विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चमार भी मुख्य रूप में मौजूद रहे इसके साथ ही कार्यक्रम में रोहित राजपूत सरदार अभिषेक सिंह कोमल मोंटी राजपूत केशव राजपूत चांद मोहम्मद अरुण कुमार कपिल कुमार मोहित राजपूत राजकुमार कुंडल राजपूत हनी राजपूत मयंक पाल प्रियांशु राजपूत भूपेंद्र राजपूत सिद्धांत राजपूत कार्तिक चार माना के पावर वंश राजपूत आलोक राजपूत सहित भारी संख्या में अपना दल एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपना दल एस में शामिल होकर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की इसके साथ ही अपना दल एस की ओर से चांदपुर विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 23 से बहादुर सिंह को जिला पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय भी लिया गया।

Post Comment

मनोरंजन