Loading Now

 युवक ने लगाई फांसी हुई मौत, मचा हड़कंप 

युवक ने लगाई फांसी हुई मौत, मचा हड़कंप

सहारा सन्देश टाइम्स

मेेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। पट्टीनाथ राय ग्राम पंचायत के तेजी का पुरवा में 19 वर्षीय अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है। अजय भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। उसने रात में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वे कमरे तक गए। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। मेजा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद जांच पड़ताल में जुटे
परिजनों के अनुसार, अविवाहित अजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना से परिवार टूट गया है। मां समेत सभी परिजन बेसुध हैं।

Post Comment

मनोरंजन