Loading Now

यूपी अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मा. दानिश आजाद अंसारी  से मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल

(मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक जियारत अली शाह मलंग के प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त-बैठक में सहमति स्वीकार किया

यूपी अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मा. दानिश आजाद अंसारी  से मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल

लखनऊ : मंगलवार (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ द्वारा बुटीक होटल में आयोजित संयुक्त बैठक मे विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्यों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक जियारत अली शाह मलंग के प्रस्ताव पर सहमति स्वीकार कर लिया है l मलंग बाबा ने संगठन को सुदृढ़ करने के लिए अपने सहयोगी संगठनों की अटूट प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। उन्होंने बैठक मे उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह के अभिभाषण का उल्‍लेख करते हुए, इस बात पर जोर दिया कि संगठन के प्रति प्रतिबद्धता हमें सशक्‍त और जनहितैषी फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि हमारे मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसके कारण पूरे देश में सूफी शाह मलंग (फकीर) समुदाय की प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत साफ साफ दिखाई देता है, लोगों को नई आशाएं और प्रेरणा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जितनी भी सहयोगी संगठन है उनकी आकांक्षाओं को समझते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए पूरी लगन से काम किया है।
राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह ने कहा कि संगठन ने कार्यशैली में पारदर्शिता के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्‍येक क्षेत्र में समाज को अधिकतम अवसर प्रदान हो इसलिए आज की बैठक महत्वपूर्ण है l
शाह ने कहा कि कट्टरपंथी सोच के लोग देश की एकता को नहीं समझ सकते। इसलिए सहयोगी संगठनों के संयुक्त बैठक में यह तय हुआ कि इस देश की आत्मा सूफ़ी संत फकीरों की संस्कृति में बहती है जिसे जुलाई के अंतिम माह में समाज द्वारा लखनऊ की सरजमीं पर पैगाम-ए-अमन के माध्यम से पूरे देश को एक संदेश देने के लिए प्रदेश स्तर का सम्मेलन होगा l जिसको संयुक्त बैठक मे प्रस्ताव रख्खा गया और वह स्वीकार कर लिया गया जिसकी सूचना अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मा. दानिश आजाद अंसारी जी को दिया गया l और अंत में उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों से लगातार सम्पर्क में है अवसर मिलते ही सरकार की मदद से समाज को बड़ा लाभ मिलेगा l
बैठक मे उपस्थित राष्ट्रीय सह संयोजक सूफी जियारत अली शाह मलंग (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ कानपुर, राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ लखनऊ, राज शाह राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया अम्बेडकरनगर, राष्ट्रीय सचिव हाफिज तलहा सूफी खानकाह एसोसिएशन महाराष्ट्र, फाउंडर साजीयाखान खुशी फाउंडेशन हरदोई, सचिव रूबीखान खुशी फाउंडेशन लखनऊ, मस्तानी मुमताज बानो फाउंडर सूफ़ी फाउंडेशन ग्वालियर, सैय्यद सबबीर सज्जादा नसीन माकनपुर, जिला सह संयोजक खुर्शीद शाह सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ लखनऊ आदि मौजूद रहें ।

Post Comment

मनोरंजन