नगर पालिका परिषद द्वारा करोड़ों की लागत से बनेगा बारात घर, मिलेगी सहूलियत
नगर पालिका परिषद द्वारा करोड़ों की लागत से बनेगा बारात घर, मिलेगी सहूलियत
सहारा सन्देश टाइम्स
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से लगभग छः करोड़ रूपया की लागत से बारात घर यानी गेस्ट हाउस का निर्माण वार्ड नम्बंर नौ में कराया जाना है, जिसका भूमि पूजा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ने किया, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत विद्यालय के सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे, और मंत्रोचार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गेस्ट हाउस का निर्माण होने से नगर पालिका के लोगों को शादी विवाह आदि कार्यक्रमों का आयोजन करने में काफी सहायता मिलेगी।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नम्बर नौ उद्योश्याम नगर स्थित गेस्ट हाउस का निर्माण लगभग छः करोड़ रूपया से बनेगा। इस गेस्ट का सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद रहे। इस दौरान संस्कृत विद्यालय श्री दुर्गा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग एक सैकड़ा बच्चों ने मत्रोचार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा अर्चना किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की ओर से कराये जा रहे इस गेस्ट हाउस के निर्माण से नगर पालिका के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह गेस्ट हाउस मंझनपुर में अब तक सबसे बड़ा गेस्ट हाउस होगा। उन्होने बताया कि इस गेस्ट हाउस को पांच मंजिला निर्माण कराया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की जनता को शादी विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए इस गेस्ट हाउस में सभी सुविधाएं होगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी की मेहनत का नतीजा है, जो नगर पालिका मंझनपुर के लोगों को इतनी बडी सौगात मिली है, इस गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शादी विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को इधर उधर भटकना नहीं पडेगा। इस दौरान नगर पालिका के जेई ओम प्रकाश ने बताया कि इस गेस्ट हाउस के डेमों तैयार हो गया है, उन्होने गेस्ट हाउस का डेमों भी लोगों को दिखाया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराने आये संस्कृत विद्यालय के बच्चों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किए। इस मौके पर नगर पालिका के पार्षद अंशुल केशरवानी, निरंजन चौधरी राहुल गुड्डू के साथ-साथ नगर पालिका क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


Post Comment